Type Here to Get Search Results !

हरियाणा विधानसभा :- हरियाणा में 61.50 फीसदी वोटिंग , प्रमुख पार्टियाँ कर रही है सरकार बनाने का दावा देखते हैं किसके दावे में है दम , 8 को परिणाम, किसके सर सजेगा ताज

 

08 अक्तूबर को आएंगे चुनावी  परिणाम । हरियाणा विधानसभा में जाने के लिए कुल  1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 101 महिलाएं भी हैं।  यमुनानगर जिले में सबसे अधिक 69.91 फीसदी मतदान हुआ है।  गुरुग्राम जिले में सबसे कम 49.97 फीसदी मतदान हुआ है। 




हरियाणा में 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए करीब 61.50 प्रतिशत मतदान शाम पांच बजे तक  दर्ज किया गया है।  शाम सात बजे तक कई मतदान केंद्रों पर लोग कतार में खड़े थे। माना जा सकता है कि मतदान प्रतिशत अभी बढ़ेगा। पिछले 2019 के विधानसभा  चुनाव में 67.92 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा राज्य  की कोई एक- दो जगह की  छुटपुट  घटनाओं को छोड़ वोटिंग बिलकुल  शांतिपूर्ण से  पूर्ण हुई। मुख्य रूप से  कांग्रेस व बीजेपी में असली मुकाबला है , दोनों के दोनों दल  राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा सीना ठोक के कर रहे हैं। चुनावी नतीजे  8 अक्तूबर को आएंगे। इस दिन 12 बजे तक चुनावी नतीजों  की तस्वीर साफ हो जाएगी, और पता चल जाएगा कि किसके दावों में कितना दम है और कौन KING MAKER बनेगा या किसी के साथ की जरूरत ही नहीं पड़ेगी 



चुनाव आयोग के नियमानुसार शनिवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई । इसके बावजूद वोटिंग का प्रतिशत पिछले चुनाव का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शाम पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 567 उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों के हैं, जबकि 464 निर्दलीय। इनमें 101 महिलाएं भी शामिल हैं।



बीते पांच हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार से रहा है :-

  • 2019             67.92
  • 2014             76.13
  • 2009             72.29
  • 2005             71.96
  • 2000             69.01                                                                                                                                                                                                                 

                                         
    नायब सिंह सैनी, सीएम, हरियाणा 
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रदेश की जनता और चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश को जातिवाद, क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई है, इसलिए जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। 

                                                 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा

लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं को बधाई। शांतिपूर्ण प्रदेश में चुनाव संपन्न हुए हैं, इसलिए प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है और मैं ये दावे से कह सकता हूं कि कांग्रेस को भारी बहुमत मिल रहा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। .

                    पंकज अग्रवाल, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद। 8 अक्तूबर को वोटों की गणना के बाद लगभग दो महीने से निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारियों की मेहनत सफल होगी। 



Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.