Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सरकार ने किया REET परीक्षा में काफी बदलाव , अब नए तरीके से करवाई जाएगी REET की परीक्षा

 रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे पखवाड़े में किया जाएगा। 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच रीट हो सकती है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि डेढ़ लाख टीचरों की भर्ती होगी।


लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों जो कर रहे थे अध्यापक  भर्ती  का इन्तजार  उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि राजस्थान शिक्षा विभाग करवाने जा रहा है राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET Exam)। जिसका आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में  शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षा संकुल में बैठक में यह जानकारी दी ऐसे संकेत भी मिले हैं कि इस बार परीक्षा में कई बड़े बदलाव भी किए जाएंगे।


जो जो बदलाव किए जा सकते हैं वो इस प्रकार से है :-

पहली बार शामिल किया गया है RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान को 


 शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि आगामी REET यानि अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025  परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार आयोजित होने वाली परीक्षा में  बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि REET यानि अध्यापक पात्रता परीक्षा में RPSC और STAFF SELECTION BOARD के साथ-साथ नीट के नवाचारों को भी शामिल किया जाएगा। EDUCATION DEPARTMENT  एजेंसी के साथ मिलकर बिलकुल निष्पक्ष व साफ सुथरा (बिना पेपर लीक होने दिए) EXAM करवाएगा।
आपको बता दें कि अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा तथा फीस पहले जैसी ही रहेगी। परीक्षा पास करने के लिए MINIMUM MARKS  अपडेट करने तथा अबकी बार परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी।

OMR शीट में भी किए गए हैं बदलाव अबकी बार परीक्षा में 5वां विकल्प भी


शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि अबकी बार परीक्षा में अभ्यर्थी को  पांच ऑप्शन दिए जाएंगे। इस प्रणाली को इस परीक्षा में शामिल किया गया है, जिसमें पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर अभ्यर्थी की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है। कृष्ण कुणाल ने कहा कि हम OMR SHEETS पर अभ्यर्थी के ROLL NO. के साथ-साथ उसकी फोटो लगाने पर भी सोच विचार कर रहे हैं। इस पर जल्द ही अंतिम फैसला किया जाएगा। 


REET यानि अध्यापक पात्रता परीक्षा में की इस  बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर कैलाश चन्द शर्मा तथा संयुक्त शासन सचिव शिक्षा संजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.