Type Here to Get Search Results !

आप जकड़े जा चुके हैं इस गंभीर बीमारी से, यदि आप भी सुबह उठते ही इन लक्षणों का सामना करते हैं तो

आपने बहुत बार किसी न किसी के मुंह से तो सूना ही होगा या आपने खुद ने भी महसूस किया होगा कि  जैसे ही हम सुबह उठते हैं तो कई बार हमारा शरीर और  ​दिमाग दोनों विचलित रहते है। हमें ऐसा महसूस होता है कि जैसे उल्टी और जी मिचलाने लगा हो। यदि आप को ऐसा बार बार हो रहा है तो आपको इन लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लिवर जिसको हिंदी भाषा में यकृत बोला जाता है, यह हमारे शरीर का मुख्य अंग होता  है। लिवर हमारे शरीर की जो भी  गंदगी होती है उसको बाहर​ निकालता है। लीवर की वजह से ही हम खुद को  स्वस्थ महसूस करते हैं। लिवर हमारे द्वारा खाए गये खाने को पचाने के लिए पित्त प्रोटीन छोड़ता है , जिससे Energy स्टोर होती है। लिवर हमारे शरीर का एकमात्र अंग ऐसा है जो अपनी बीमारी या समस्या  का समाधान खुद से कर सकता है। लेकिन कई बार बहुत ज्यादा संक्रमण या अधिक प्रभावित हो जाने के कारण  यह अपना काम सही ढंग से और सुचारू रूप से नहीं कर पाता  है, इसीलिए डॉक्टर हमें बोलते हैं कि आपके लीवर में इन्फेक्शन हो गया है I 


कैसे पता करें कि हमारा लिवर खराब हो रहा है तो ये है लक्षण : Signs of Liver Damage

सुबह उठते समय थकान महसूस करना 


यदि सुबह उठते ही आपको थकान या ऊर्जा की कमी का अनुभव होती है, तो यह लिवर की खराबी की और का इशारा समझा जा सकता  है। रात भर अच्छी नींद लेने के बावजूद सुबह उठने पर थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। यदि आपको ऐसा महसूस करते  है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। यह भी लिवर (Signs of Liver Damage) की समस्या का संकेत हो सकता है।


चेहरे पर सूजन का आ जाना भी लिवर में खराबी के संकेत हो सकते हैं :- 


सुबह उठने पर यदि आपको चेहरे पर सूजन दिखाई देती है, यह लिवर में  खराबी के कारण हो सकता है। जब लिवर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उसके सही तरीके से काम णा करना पाया जाता है , तो शरीर में प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके कारण  चेहरे पर सूजन आ जाती है।


यदि आपके पेट में है दर्द तो लिवर में है कोई दिक्कत :- 

आपके लिवर में खराबी  होने का एक और इंशारा यह है कि इससे  प्रभावित मरीज को पेट में दर्द और सूजन महसूस होती  है। ज्यादातर  देखा गया है कि  यह दर्द पेट के ऊपरी हिस्से के दाहिने भाग में होता है, जो लिवर (Signs of Liver Damage) के आकार में वृद्धि के कारण होता है। यह दर्द मुख्य रूप से सुबह के समय होता हैं।सुबह की चाय खाली पेट पीने से भी लिवर को बहुत अधिक नुक्सान होता है I


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.