Type Here to Get Search Results !

भारत ने खोया अपना "रतन" , इस अनमोल हीरे को खोने से पुरे देश में शोक की लहर I

 

भारत देश की शान और टाटा समूह के चेयरमैन व वरिष्ठ उद्योगपति 

रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। 


टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। 86 साल की उम्र में देश और दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रतन टाटा ने बीते सोमवार को कहा था कि वह बिलकुल स्वस्थ है उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता वाली कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की व नियमित चैक अप करा रहे हैं। उनके खुद के शब्द थे कि , ‘मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं।


मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा जी ने अंतिम साँस ली , और अपने भारत देश की माटी के "रतन" हमें अलविदा कह गए I


भारत देश के लिए यह क्षति अपूर्ण है , इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती Iदेश के सभी दिग्गज नेताओं ने क्या कहा रतन टाटा जी के बारे में :-




पीएम मोदी ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि:-


र्फेय्ह फेग्ट्स 
ग्फस्दवह भारतीय उद्योग के एक टाइटन थे- 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि रतन टाटा के निधन से दुखी हूं। वह भारतीय उद्योग के एक टाइटन थे। रतन टाटा अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनके आत्मा को शांति मिले।   राजनाथ सिंह

राहुल गांधी ने रतन टाटा के निधन पर  बोले:-

                                                                             "कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रतन टाटा के निधन पर लिखा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। रतन टाटा ने व्यापार और परोपकार दोनों क्षेत्रों में अपनी स्थायी छाप छोड़ी। राहुल ने आगे लिखा कि मेरी संवेदना उनके परिवार और टाटा समुदाय के साथ है।"

रतन टाटा के निधन के चलते शिंदे सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द


रतन टाटा के निधन पर शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने आज के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण आज मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.